Dainik Savera Times

GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु को बल्लेबाजी के लिए बुलाया (देखें प्लेइंग 11)

GT vs RCB, IPL 2026: Gujarat Titans won the toss

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 का 42वां मैच आज 30 अप्रैल (गुरुवार) को गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इसी बीच, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि आरसीबी की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

हम पहले बॉलिंग करेंगे- गिल

शुभमन गिल ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करने जा रहे हैं। सरफेस पहले 4-5 ओवर में स्विंग देती है। अगर ओस पड़ती है तो चेज़ करना चाहेंगे। ये दो गेम तय करेंगे कि हम टूर्नामेंट में कितना आगे जाते हैं। वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, वे डिफेंडिंग चैंपियन हैं। मूड अच्छा और हल्का है। यह सही एटीट्यूड रखने की बात है। पिछले गेम वाली ही टीम है।”

हम बोर्ड पर अच्छा टोटल बनाएंगे- रजत 

रजत पाटीदार ने कहा, ”हम पहले फील्डिंग करने की सोच रहे थे। मुझे नहीं लगता कि घास से ज़्यादा मदद मिलेगी। उम्मीद है कि हम बोर्ड पर अच्छा टोटल बनाएंगे। जिस तरह से हमने IPL का पहला हाफ खेला, वह देखकर अच्छा लगा। यह हमारे लिए एक पॉजिटिव साइन है, हम इसका इंतज़ार कर रहे हैं।”

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच: 7
आरसीबी की जीत: 4
गुजरात की जीत: 3

पिच रिपोर्ट:

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी बाउंस और स्पीड के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। मैदान की तेज आउटफील्ड भी रन बनाने में मदद करती है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, जबकि पुरानी गेंद से स्पिनर्स भी असर डाल सकते हैं। इस मैदान पर औसत स्कोर करीब 190-200 रन के आसपास रहता है, जिससे यह साफ है कि दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमें:

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड।

Exit mobile version