Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

GT vs RR, 23 Match : राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का किया फैसला

April 16, 2023

GT vs RR, 23 Match : राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का किया फैसला

GT vs RR Indian Premier League 2023 :आईपीएल के 23वें मुकाबले में चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम है। दोनों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात और राजस्थान के बीच पिछले साल आईपीएल का फाइनल खेला गया था। तब गुजरात ने जीत हासिल की थी। राजस्थान की टीम उस हार का बदला लेने के लिए उतरेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हैं और सभी गुजरात ने जीते हैं।

GT vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें