अहमदाबाद : सलामी बल्लेबाजों साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी के बाद मोहम्मद सिराज और राशिद खान की धारदार गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष 2 में अपनी जगह बरकरार रखी। जीत से टाइटंस के 14 मैच में 18 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर है। हार के साथ सुपरकिंग्स की नॉकआऊट में जगह बनाने की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई।
टाइटंस के 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते सुपरकिंग्स की टीम सिराज (26 रन पर 3 विकेट), राशिद (18 रन पर 3 विकेट) और कागिसो रबाडा (32 रन पर 3 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 13.4 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। सुपरकिंग्स की ओर से शिवम दुबे (47 रन, 17 गेंद, चार छक्के, 4 चौके) शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा सिर्फ सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। टाइटंस ने सुदर्शन (84 रन, 53 गेंद, 7 चौके, 4 छक्के) और गिल (64 रन, 37 गेंद, 7 चौके, 3 छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी से 4 विकेट पर 229 रन बनाए।
सुदर्शन ने जोस बटलर (नाबाद 57 रन, 27 गेंद, 5 चौके, 4 छक्के) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 82 रन की साझेदारी की। सुपरकिंग्स की ओर से मुकेश चौधरी (36 रन पर 1 विकेट), स्पेंसर जॉनसन (47 रन पर 1 विकेट) और अंशुल कंबोज (56 रन पर 1 विकेट) ने 1-1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरकिंग्स ने तीसरे ओवर में 29 रन तक ही अपने दोनों सबसे सफल बल्लेबाजों संजू सैमसन (00) और कप्तान रुतुराज गायवाड़ (16) के अलावा उर्विल पटेल (00) का विकेट भी गंवा दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...