Site icon Dainik Savera Times

Norway Chess Tournament में Gukesh ने नंबर वन Carlsen को हराकर हासिल की शानदार जीत

स्टवान्गर (र्नोवे): नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में विश्व चैंपियन डोमाराजू गुकेश ने विश्व नंबर वन शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को शानदार मुकाबले में मात दी।

भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को उनके ही देश में हराकर बड़ी जीत दर्ज की। खेल में एक समय कार्लसन का पलड़ा भारी लग रहा था, लेकिन गुकेश ने कार्लसन की खामियों का फायदा उठाते हुए बाजी पलटकर क्लासिकल मैच में शानदार जीत हासिल की। गुकेश की इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों का स्कोर बराबर 1-1 हो गया है।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat 132nd Episode Live: देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे PM मोदी, कहा- अफवाहों से लोग बचें

Exit mobile version