Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भरोसा था कि अगर मैं अंत तक रहा तो जीत सकता हूं मैच : Suryakumar Yadav

January 30, 2023

भरोसा था कि अगर मैं अंत तक रहा तो जीत सकता हूं मैच : Suryakumar Yadav

लखनऊः कम स्कोर वाले दूसरे टी20 मैच में भारत के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी करने में मदद की। अब बुधवार को अहमदाबाद में एक निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। स्पिनरों की मददगार वाली पिच पर न्यूजीलैंड के पांच स्पिनरों ने भारत को नियंत्रण में रखा। लेकिन सूर्यकुमार और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 32 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की साझेदारी कर भारत को 100 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने वाले सूर्यकुमार ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा था कि वे अंत तक क्रीज पर टिके रहे और तो आखिरी ओवर में भारत को जिताएंगे।

उन्होंने कहा, कि मैं एक स्पष्ट मानसिकता के साथ मैदान पर था कि यह खेलने के लिए एक कठिन विकेट है और किसी के लिए आखिरी तक खेलना महत्वपूर्ण था। छोटी साझेदारी बनाना और परिस्थितियों के अनुकूल होना भी उतना ही महत्वपूर्ण था। उन्होंने आगे कहा, कि मुझे पता था कि मैं जिस पिच पर खुलकर खेलता हूं, यह उससे बिल्कुल अलग पिच थी। मुङो विश्वास था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक टिके रहा, तो मैं आखिरी ओवर में भी मैच जीत सकता हूं। जब हार्दिक आए, तो हमने बातचीत की और मैच को अंत तक ले जाने की योजना बनाई।

आखिरी दो गेंदों पर तीन रनों के दबाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम मैच जीतने के लिए काफी आश्वस्त थे और हार्दिक और मैं बातचीत कर रहे थे कि अगर हममें से कोई बड़ा हिट लगता है, तो मैच हमारा होगा। हम घबराए नहीं और हार्दिक के साथ बातचीत बहुत महत्वपूर्ण थी। मजाकिया अंदाज में सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी के टिप्स के लिए युजवेंद्र चहल को श्रेय दिया और कहा, धन्यवाद, मैं आपके बल्लेबाजी टिप्स का उपयोग कर रहा हूं। आप मेरे बल्लेबाजी कोच हैं। वह मुझे सब कुछ सिखाते हैं। वीडियो में, चाइनामैन कुलदीप यादव ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल से भारत के लिए टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के बारे में पूछा, जो उन्होंने दूसरे टी20 के दौरान हासिल की। उन्होंने कहा, कि किसी भी प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज होना अच्छा लगता है। जब मैंने खेलना शुरू किया तो मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें