Dainik Savera Times

PHOTOS: हल्दी सेरेमनी में सोफी का दिखा खूबसूरत देसी अंदाज, शिखर धवन ने भी किया शानदार कॉम्प्लिमेंट

shikhar dhawan sofi

PHOTOS: हल्दी सेरेमनी के लिए सोफी ने ऑरेंज रंग का लहंगा पहना, जिसे डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत ने डिजाइन किया है। यह लहंगा देखने में बहुत ज्यादा भारी नहीं था, लेकिन इसका रंग और डिजाइन इसे खास बना रहा था। ऑरेंज के साथ रेड बॉर्डर ने आउटफिट को और निखार दिया। लहंगे की कमर पर सुनहरी जरी से फ्लोरल बेल बनाई गई थी, जो इसे क्लासी लुक दे रही थी। बॉर्डर को चौड़ा रखा गया था, जिसमें लेस, रंग-बिरंगे जरी पैटर्न और सेक्विन का सुंदर मिश्रण देखने को मिला। लहंगे की हर कली को गोल्डन लेस से उभारा गया था और पूरी स्कर्ट पर हल्के-हल्के सेक्विन लगे थे, जिससे लहंगे में चमक तो आई, लेकिन वह ओवर नहीं लगा।

ब्लाउज में मॉडर्न और ट्रेडिशनल का मेल
जहां लहंगा सटल और सोबर था, वहीं ब्लाउज को थोड़ा हैवी रखा गया। ब्लाउज पर रेड बेस के साथ गोल्डन जरी, सेक्विन और मल्टीकलर पैटर्न का काम किया गया था। इसका हॉल्टर नेक डिजाइन लुक में मॉडर्न टच जोड़ रहा था। रेड और गोल्ड का कॉम्बिनेशन हमेशा की तरह रॉयल लगा, वहीं बाकी रंगों के इस्तेमाल से हल्दी फंक्शन के हिसाब से यह लुक ब्राइट और फ्रेश दिखा।

येलो दुपट्टे से पूरा हुआ हल्दी लुक
हल्दी फंक्शन में पीले रंग का टच जरूरी माना जाता है। इसलिए सोफी ने अपने लहंगे के साथ येलो रंग का दुपट्टा कैरी किया। इस दुपट्टे पर गोल्ड बुटी वर्क किया गया था। इसके बॉर्डर को रेड और टील रंग से सजाया गया और ऊपर से सुनहरी धारियां भी जोड़ी गईं। सोफी ने दुपट्टे को दोनों हाथों पर खुला ड्रेप किया, जिससे उनका पूरा लुक और भी ग्रेसफुल लग रहा था।

सोफी ने अपने आउटफिट को हाइलाइट करने के लिए जूलरी ज्यादा भारी नहीं पहनी। उन्होंने सिर्फ गोल्ड टोन के खूबसूरत ड्रॉप इयररिंग्स पहने, जो उनके कपड़ों के रंग से मैच कर रहे थे।हाथों में कलीरे पहनकर उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने साइड पार्टिंग के साथ बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा। मेकअप में न्यूड लिप शेड और ग्लोइंग बेस रखा, जिससे उनका चेहरा बहुत फ्रेश और नेचुरल लग रहा था।

शिखर ने भी किया शानदार कॉम्प्लिमेंट
जब सोफी देसी लुक में इतनी खूबसूरत लग रही थीं, तो शिखर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी ऐसा आउटफिट चुना, जो सोफी के रंगों और स्टाइल से मेल खाता था। दोनों का ट्विनिंग अंदाज कपल फैशन गोल्स दे रहा था। हल्दी सेरेमनी में सोफी का लुक फ्रेश, एलिगेंट और रॉयल लगा। ऑरेंज, रेड और येलो का कॉम्बिनेशन हल्दी फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट था। हल्का लेकिन खूबसूरत काम, मॉडर्न ब्लाउज डिजाइन और सिंपल जूलरी ने उनके पूरे अंदाज को खास बना दिया।

Exit mobile version