Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ल्ड कप की चोट को लेकर हार्दिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंजेक्शन लगे, टखने से खून निकाला गया

March 18, 2024

वर्ल्ड कप की चोट को लेकर हार्दिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंजेक्शन लगे, टखने से खून निकाला गया

मुंबई: हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने पिछले साल विश्व कप के मैचों के लिए फिटनैस हासिल करने की बेताबी में कई इंजैक्शन लेने और अपने टखने से खून के थक्के हटाने जैसे मुश्किल उपायों का सहारा लिया लेकिन इससे चोट और बढ़ गई और इस भारतीय खिलाड़ी को वन डे विश्व कप से बाहर बैठना पड़ा। विश्व कप के दौरान भारत के चौथे मैच में बंगलादेश के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान अपने पहले ओवर के बाद पंड्या लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। वह इसके बाद टीम में वापसी नहीं कर सके।

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, मैंने अपनी एड़ी पर तीन अलग-अलग जगहों पर इंजैक्शन लगवाए और सूजन के कारण मुझे अपने टखने से खून निकलवाना पड़ा। मैं (विश्व कप के शेष मैच खेलने पर) हार नहीं मानना चाहता था। टीम के लिए मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। अगर एक प्रतिशत भी टीम में वापसी की संभावना हो तो मैं अपनी ओर से पूरा प्रयास करता हूं। पंड्या ने कहा कि उन्हें पता था कि कड़ी मेहनत करने से विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर खेले गए विश्व कप के दौरान टीम में वापसी के लिए यह जोखिम उठाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें