Dainik Savera Times

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने गुपचुप रचाई शादी! वायरल तस्वीर से मची खलबली

hardik pandya and mahieka sharma tied the knot

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल तस्वीर से शुरू हुई चर्चा

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में माहिका शर्मा मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी लगाए दिखाई दे रही हैं। वहीं हार्दिक पांड्या के माथे पर भी तिलक लगा हुआ है। तस्वीर में दोनों माहिका की मां के साथ मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों ने किसी निजी समारोह में शादी कर ली है। हालांकि, हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें हार्दिक पांड्या की पहली शादी नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है, लेकिन साल 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। तलाक के बाद हार्दिक का नाम सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया। बाद में उनके अलग होने की खबरें भी सामने आईं। इसके बाद हार्दिक और माहिका शर्मा के रिश्ते की चर्चाएं शुरू हुईं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। क्रिकेट मैचों के दौरान भी माहिका को स्टेडियम में हार्दिक का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया है।

कौन हैं माहिका शर्मा?

24 वर्षीय माहिका शर्मा एक अभिनेत्री, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान इकोनॉमिक्स और फाइनेंस विषयों का अध्ययन किया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय में भी अपना करियर बनाया। माहिका पढ़ाई में भी काफी होनहार रही हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 10 CGPA हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही अपनी अलग पहचान बना ली। माहिका शर्मा कई बड़े फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे प्रसिद्ध डिजाइनरों के साथ काम किया है। साल 2024 में उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्मों और फोटोशूट प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Exit mobile version