Site icon Dainik Savera Times

एक बार फिर शादी के बंधन में बंधेंगे Hardik Pandya और Natasha, वैलेंटाइंस-डे के दिन उदयपुर में लेंगे 7 फेरे

फेमस कपल हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविकको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद अब खबर आ रही है के कपल जल्द ही एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। इस खबर को सुन हर कोई हैरान और खुश भी हो रहा है। इसके इलावा जानकारी के लिए बता दें के कपल का एक बीटा भी है जो 3 साल का है। उनका बीटा अगस्त्य भी इस शादी में शामिल होगा।

जानकारी के अनुसार, शादी के लिए उदयपुर को चुना गया है। यहां 13 से 16 फरवरी यानी 4 दिन तक कार्यक्रम चलेगा। शादी 14 फरवरी वैलेंटाइंस-डे के दिन होगी। बता दें के कपल की शादी की सारी तैयारियां पूरी भी हो चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि शादी के बाद भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे ऑल व्हाइट थीम वेडिंग का नाम दिया गया है।

शादी में फेमिली के इलावा कई लोगों के शामिल होने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें के हार्दिक पंड्या एक क्रिकेटर हैं और नताशा मोडल और एक्ट्रेस हैं। इस खबर को सुन सभी फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और कपल को एक बार फिर से बधाइयां भी दे रहे हैं।

Exit mobile version