खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में एक नई लग्जरी कार Ferrari 12Cilindri खरीदी है। इस कार को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी नई कार को घर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
माहिका शर्मा ने पारंपरिक अंदाज में कार की पूजा की
वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पारंपरिक अंदाज में कार की पूजा कर रही हैं। उन्होंने पर्पल रंग का सूट पहना हुआ है और हाथ में आरती की थाली लेकर गाड़ी की आरती उतार रही हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या कार के अंदर बैठे हुए हैं और अपने फोन से यह पूरा वीडियो बना रहे हैं। साथ ही वह गाना भी गुनगुना रहे हैं। यह वीडियो माहिका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद यह काफी वायरल हो गया।
Hardik Pandya’s girlfriend Mahieka Sharma is performing a pooja for his new Ferrari 12Cilindri.❤️ pic.twitter.com/uuCc1kzVMY
— Mention Cricket (@MentionCricket) March 18, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या और उनकी पहली पत्नी के बीच तलाक हो चुका है, और अब वह माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी माहिका उनके साथ नजर आई थीं। फाइनल जीतने के बाद दोनों ने मैदान पर साथ में जश्न भी मनाया था। टूर्नामेंट के बाद जब हार्दिक घर लौटे थे, तब भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपनी नई Ferrari में माहिका के साथ जाते दिखे थे। उसी समय से उनकी इस नई कार की चर्चा शुरू हो गई थी।
Ferrari 12Cilindri की कीमत 8.5 करोड़ रुपये
अगर कीमत की बात करें तो Ferrari 12Cilindri की कीमत भारत में करीब 8.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि इंपोर्ट ड्यूटी और कस्टमाइजेशन जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। हार्दिक पांड्या को महंगी और लग्जरी कारों का काफी शौक है, और उनकी कार कलेक्शन में अब यह नई Ferrari भी जुड़ गई है। इसके अलावा, हार्दिक ने पहले भी कहा था कि जब से माहिका उनके जीवन में आई हैं, तब से उनकी जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा है।

