खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार लाइफस्टाइल और दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार उन्हें उनके रवैये के कारण आलोचना का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा काम किया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
यह भी पढ़ें-
आईपीएल 2026: दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 12 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले
IPL 2026 की शुरुआत से पहले विराट कोहली ने बनवाया नया ‘टैटू’
PAN से लेकर ATM तक, 1 अप्रैल से देश में ये होंगे बड़े बदलाव, आप पर क्या होगा असर?
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में काम करने वाले ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए। बताया जा रहा है कि करीब 10-11 स्टाफ सदस्यों को यह इनाम मिला।
प्रैक्टिस के समय देर रात हार्दिक के साथ रुकते थे ग्राउंड स्टाफ
दरअसल, यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि एक वादा था जिसे हार्दिक ने पूरा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC Men’s T20 World Cup 2026 से पहले हार्दिक वानखेड़े स्टेडियम में देर रात तक प्रैक्टिस करते थे। उस समय ग्राउंड स्टाफ को भी उनके साथ देर तक रुकना पड़ता था, लेकिन उन्होंने बिना किसी शिकायत के उनकी पूरी मदद की। हार्दिक ने उसी दौरान उनसे वादा किया था कि वह वापस आने पर उन्हें इनाम देंगे।
क्रिकेट प्रेमी हार्दिक पंड्या की कर रहे सराहना
आईपीएल 2026 के दौरान जब वह मुंबई इंडियंस के साथ अभ्यास करने पहुंचे, तो उन्होंने अपना वादा निभाया और सभी मदद करने वाले स्टाफ को 10-10 लाख रुपये के चेक सौंपे। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्यों ने हार्दिक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस और क्रिकेट प्रेमी हार्दिक पंड्या की इस उदारता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

