Site icon Dainik Savera Times

IPL 2024 के मैच में स्लो ओवर रेट के चलते ‘Hardik Pandya’ पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ तय समय पर अपने ओवर पूरे नहीं किए। इसके चलते कप्तान हार्दकि पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुंबई इंडियंस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ हार झेलनी वाली एमआई की पूरी टीम को जुर्माना भरना पड़ेगा।

आईपीएल के बयान के मुताबिक मौजूदा सीजन में यह दूसरा मौका है जब एमआई को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, ‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए हार्दकि पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

‘साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जो भी उनके अनुसार कम हो।’ एलएसजी के हाथों 4 विकेट से हार के बाद एमआई को 10 मैचों में सीजन की सातवीं हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार की हार के बाद एमआई की प्लेऑफ की संभावना बहुत कम है, भले ही वे अपने शेष सभी मैच जीत ले।

Exit mobile version