Site icon Dainik Savera Times

Ankle Injury के कारण हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर

 

नई दिल्ली: भारत के हरफनमौला हार्दिक पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टखने में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का अगला मैच नहीं खेल सकेंगे। पुणे में बृहस्पतिवार को लगी चोटके बाद हार्दिक का स्कैन कराया गया। वह रिकवरी के लिये बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं। भारत को 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से खेलना है।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान बायें टखने में चोट लगी है। उनका स्कैन कराया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम पर उन नजर रखे हुए हैं। वह धर्मशाला नहीं जायेंगे और अब सीधे लखनऊ जायेंगे जहां टीम को इंग्लैंड से खेलना है।’ भारत को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को खेलना है।

Exit mobile version