नई दिल्ली: एशिया कप 2025 आने को है और टी-20 क्रिकेट ऑलराऊंडरों का खेल कहा जाता है। कहते हैं टीम में जितने ऑलराऊंडर होंगे, वह टीम बेहतर से बेहतरीन बन जाएगी। रवींद्र जडेजा के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पंड्या टीम के प्रमुख ऑलराऊंडर की भूमिका में हैं, लेकिन अन्य ऑलराऊंडरों की भी उपस्थिति है, जिन्होंने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपना दावा तो मजबूत किया है।
नितीश कुमार रैड्डी की बात करें तो उन्होंने पिछले 2 सीजन में ही खेलकर भारतीय टीम में एक अहम स्थान स्थापित कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले विदेशी दौरे पर उन्होंने टैस्ट में शतक लगाकर दिखाया। पिछला आईपीएल सीजन हालांकि उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 13 मैचों में 182 रन ही बनाए, जहां पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 32 रन था, जबकि गेंदबाजी में भी उन्होंने 13 मैचों में केवल 2 ही विकेट लिए। रैड्डी की आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम को निचले मध्य क्रम में अहम योगदान दिला सकती है, लेकिन देखना होगा कि टैस्ट की तरह चयनकर्ता उन पर भरोसा करते हैं या नहीं।
रविचंद्रन अश्विन के जाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर को उनके विकल्प के तौर पर देखा जाता रहा है। वह टीम में रहेंगे या नहीं यह कहना मुश्किल है, लेकिन अगर टीम ऑलराऊंडरों के साथ जाती है तो फिर उनकी जगह बन सकती है। वैसे भी हाल में इंगलैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। वॉशिंगटन को हालांकि गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन अधिक मैच नहीं मिले थे। गेंदबाजी में उन्होंने 6 मैचों में केवल 2 ही विकेट लिए और बल्लेबाजी में 6 मैचों में 149 रन ही बना पाए, जहां पर नाबाद 49 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
ये भी पढ़े- इस राज्य में दिनदहाड़े गैंगस्टर की हत्या, हाईवे पर घेरकर धारदार हथियारों से हमला
मेष: दिन शुभ रहेगा...