Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरमनप्रीत कौर ने कहा- ऋचा घोष की टीम एक भूमिका है और वह अच्छा खेल रही है

June 15, 2026

हरमनप्रीत कौर ने कहा- ऋचा घोष की टीम एक भूमिका है और वह अच्छा खेल रही है

बर्मिंघम: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि अगर मेरे हाथ में होता तो मैं ऋचा घोष पहली ही गेंद से बल्लेबाजी के लिए भेज दूं। उनकी टीम में एक भूमिका है और वह अच्छा खेल रही है।

महिला टी-20 विश्वकप में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से हराने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह इस जीत से बेहद खुश है और सबसे पहले मैं भारतीय प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।

स्मृति और दीप्ति दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अगर मेरे हाथ में हो तो ऋचा घोष को पहली ही गेंद से बल्लेबाजी के लिए भेज दूं लेकिन टीम में उनकी भूमिका दूसरी है। क्रिकेट में कैच लपकना काफ़ी महत्वपूर्ण होता है। हमने जैसी फ़ील्डिंग की और कुल मिलाकर जैसा प्रदर्शन किया उससे मैं ख़ुश हूं। हर गेम जरूरी है और जिस तरह से हमने जीत हासिल की उससे हमें आगे मदद मिलेगी।

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच दीप्ति शर्मा ने कहा कि मुझे आईसीसी टूर्नामेंट बहुत पसंद है। विकेट से टर्न मिल रही थी इसलिए मैं हर ओवर, हर गेंद पर पेस में वैरी करने का प्रयास कर रही थी। चूंकि विकेट टर्न कर रही थी इसलिए मैं गेंद को हवा देने का प्रयास कर रही थी। यहां का क्राउड बेहतरीन है, हमें काफी लोग सपोर्ट करने आए थे।

मैं स्मृति और हैरी दी के बीच साझेदारी का भी जिक्र करना चाहूंगी क्योंकि उसके बाद हमें मोमेंटम मिला। मैं यही सोचकर खेलती हूं कि जब भी टीम को जरूरत पड़ेगी मैं आगे बढ़कर योगदान दूंगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें