Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

वनडे के लिए फिट हो जाएगी हरमनप्रीत: Amol Majumdar

December 22, 2024

वनडे के लिए फिट हो जाएगी हरमनप्रीत: Amol Majumdar

Amol Majumdar: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने शनिवार को विश्वास जताया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए पूरी तरह फिट हो जाएगी। हरमनप्रीत घुटने में दर्द के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टी20 श्रृंखला के आखिरी दो मैच में नहीं खेल पाई थी। उनके स्थान पर स्मृति मंधाना ने कप्तानी का जिम्मा संभाला था। भारत ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती थी।

मजूमदार ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘ हरमनप्रीत आज अभ्यास में पूरा समय बिताएगी। हम उनको लेकर जल्द ही फैसला करेंगे और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह पहले मैच तक फिट हो जाएगी। कोच ने स्वीकार किया कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की तीन मैच की वनडे श्रृंखला में कमी खलेगी लेकिन उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन 15 सदस्यों में से सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हां हमें कुछ खिलाड़ियों की कमी खलेगी।

भाटिया चोटिल है और अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उपचार करा रही है। उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट हो जाएगी। हमारी टीम में अभी 15 सदस्य हैं और हम उनमें से सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करेंगे। मजूमदार ने पिच के बारे में कहा, ‘‘मैंने अभी पिच देखी है और यह अच्छी नजर आ रही है। हम नवी मुंबई में डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेल कर यहां आ रहे हैं जहां की पिच लाल मिट्टी से तैयार की गई थी। यहां की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है और हम इसमें खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें