Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंगलैंड के खिलाफ आखिरी मैच से पहले सुंदर की जगह हर्ष दुबे की टीम में एंट्री

July 18, 2026

इंगलैंड के खिलाफ आखिरी मैच से पहले सुंदर की जगह हर्ष दुबे की टीम में एंट्री

लंदन : भारत-इंगलैंड के बीच लॉर्ड्स में वन डे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाना है, जिससे पहले चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराऊंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी जानकारी दी है।

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए मुकाबले के दौरान सुंदर के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह सीरीज के निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण सुंदर रविवार के मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें ठीक होने के लिए कुछ हफ्तों के आराम की जरूरत है।

बीसीसीआई ने कहा, कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में दूसरे वन डे के दौरान वॉशिंगटन के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। वह सीरीज के शेष मैच से बाहर हो गए हैं। आगे के इलाज के लिए वह स्कैन करवाएंगे और किसी विशेषज्ञ की सलाह लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें