Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोट के कारण IPL के अधिकतर मैचों से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा

March 17, 2026

चोट के कारण IPL के अधिकतर मैचों से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं। हर्षित राणा इस समय फरवरी में हुई घुटने की सजर्री से उबर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का चिकित्सा दल ने अभी तक उनकी वापसी की कोई तारीख तय नहीं की है। राणा को टी-20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में खिंचाव आ गया था, वह इस समय रिहैब कर रहे हैं।

अगर राणा पूरे आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाते हैं तो यह लगातार दूसरा बड़ा टूर्नामैंट होगा जिसमें वह खेलने से चूक जाएंगे। राणा को रविवार को सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। केकेआर के पास पहले ही मुस्तफिजुर रहमान नहीं हैं। उन्होंने ब्लेसिंग मुजारबानी को हाल ही में अपने साथ जोड़ा है। केकेआर के पास तेज गेंदबाजी में मौजूदा विकल्प के तौर पर मथिशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, आकाश दीप, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और ऑलराऊंडर कैमरन ग्रीन और रमनदीप सिंह शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें