Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वंदना, दीप ग्रेस और दीपिका की हैट्रिक, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

October 3, 2023

वंदना, दीप ग्रेस और दीपिका की हैट्रिक, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

 

 

हांगझोउ: अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया, उपकप्तान दीप ग्रेस इक्का और दीपिका की हैट्रिक से भारत ने आखिरी पूल मैच में हांगकांग को 13 .0 से हराकर एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वंदना (दूसरा, 16वां और 48वां मिनट) ने फील्ड गोल किये जबकि दीप ग्रेस (11वां, 34वां और 42वां मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये। संगीता कुमारी (27वां और 55वां मिनट), मोनिका (सातवां) और नवनीत कौर (58वां) ने गोल दागे। भारत पूल ए में चार मैचों में 10 अंक लेकर शीर्ष पर है ।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: भारतीय पुरूष अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ‘Sepaktakraw’ टीम एशियाई खेलों से बाहर 

दक्षिण कोरिया के सात अंक है लेकिन उसका एक मैच बाकी है। भारत का गोल औसत दक्षिण कोरिया से काफी बेहतर है। आखिरी पूल मैच में कोरिया का सामना मलेशिया से होगा। पूल से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी । भारतीय टीम ने मैच में शुरू से ही दबदबा बना लिया था । पहले दो क्वार्टर में छह और दूसरे में सात गोल हुए। दूसरे ही मिनट में नवनीत के पास पर वंदना ने गोल दागा । भारत को इसके बाद लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। दीपिका के जवाबी हमले पर भारत ने दूसरा गोल दागा।

पढ़ें खास ख़बरें: दिल्ली पुलिस ने NewsClick कार्यालय, उसके पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर छापा मारा

मोनिका और दीप ग्रेस ने दो और गोल करके भारत की बढत 4 . 0 की कर दी । दूसरे क्वार्टर के आखिर में वंदना ने दूसरा गोल दागा । वहीं हाफटाइम से तीन मिनट पहले संगीता ने मोनिका के पास पर गोल करके भारत की बढत 6 . 0 की कर दी । दूसरे हाफ मे भी यही सिलसिला जारी रहा । दीप ग्रेस ने तीसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी पर गोल करके हैट्रिक पूरी की । वंदना ने भी मैदानी गोल दागकर हैट्रिक लगाई। दीपिका ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये । इस बीच संगीता और नवनीत ने भी गोल दागे। भारत बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से खेलेगा ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें