Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर प्रारूप में दबाव के माहिर खिलाड़ी हैं हेजलवुड, एंडी फ्लावर ने की बड़ी तारीफ

April 25, 2025

हर प्रारूप में दबाव के माहिर खिलाड़ी हैं हेजलवुड, एंडी फ्लावर ने की बड़ी तारीफ

Andy Flower : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की प्रशंसा की, जिन्होंने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स पर टीम की 11 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई और कहा कि विश्व स्तरीय गेंदबाज खेल के किसी भी प्रारूप में दबाव को झेल सकता है और जानता है कि किसी विशेष समय पर कौन सी गेंद डालनी है।

अंतिम ओवरों में हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी मौजूदा सत्र में घरेलू मैदान पर चार मैचों में पहली जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपने अंतिम दो ओवरों में सिर्फ सात रन देकर चार विकेट लिये। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिये। आरसीबी ने नौ मैचों में अपनी छठी जीत दर्ज की।

फ्लावर ने कहा, “मैं शायद उनके आखिरी दो ओवरों के बारे में बात करूंगा क्योंकि उन्होंने अपने दो ओवरों में सात रन दिए और तीन विकेट लिए। उस खिलाड़ी का स्तर उन दो ओवरों में देखा गया।” उन्होंने कहा, “वह एक शानदार गेंदबाज हैं, वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, उनमें किसी भी प्रारूप में दबाव को झेलने की क्षमता है।” मैं जानता हूं कि वह एक ही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनमें हर तरह की गेंदें फेंकने की क्षमता है।” जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने कहा, “उन्होंने यॉर्कर, वाइड यॉर्कर और धीमी गेंदों का अच्छा मिश्रण किया। वह जानते हैं कि कब किस तरह की गेंद फेंकनी है।” फ्लावर ने कहा कि तीन अलग-अलग तरह के तेज गेंदबाजी आक्रमण आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भुवी (भुवनेश्वर कुमार) इस सीजन में शानदार रहे हैं और यश (दयाल) ने आज (गुरुवार) आखिरी ओवर में फिर से शानदार प्रदर्शन किया।” “वह दबाव में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।” फ्लावर ने अनुभवी विराट कोहली (42 गेंदों पर 70 रन) और बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (27 गेंदों पर 50 रन) की भी प्रशंसा की। दोनों के बीच 95 रनों की साझेदारी से टीम 205 रन बनाने में सफल रही।

आरसीबी के मुख्य कोच ने कहा, “देव पडिक्कल ने शानदार पारी खेली और बिना कोई जोखिम लिए 27 गेंदों पर 50 रन बनाए। हम विराट (कोहली) के बारे में बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन 42 गेंदों पर 70 रनों की उनकी पारी और देव के साथ उनकी साझेदारी ने वास्तव में हमें एक ऐसी पिच पर एक मंच दिया जो इतनी आसान नहीं थी।”

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें