Site icon Dainik Savera Times

हिसार कबड्डी खिलाड़ियों का पोलेंड की टीम में हुआ चयन

हिसार: कोच सतीश सिवाच के नेतृत्व में बांगला देश में चल रही इंटरनैशनल कबड्डी प्रतियोगिता ‘बंगा बंगा बन्धु कप’ में पोलेंड देश शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहा है। पोंलेड देश की टीम में जाट कालेज में पढ़ने वाले और जाट कालेज ग्राऊंड पर खेलने वाले सुमीत पायला, आदेश सिवाच और विशाल हरिता का सलेक्सन हुआ है और ये खिलाड़ी पोलेंड की टीम की ओर से खेल रहे हैं। तीनों खिलाड़ी जाट कॉलेज के सुमीत द्वितीय वर्ष, आदेश सिवाच और विशाल हरीता तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। ये खिलाड़ी जाट कॉलेज ग्राउंड पर पिछले कुछ सालों से कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच सतीश सिवाच वर्तमान समय में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यरत्त हैं।

Exit mobile version