Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान के लिये ऐतिहासिक उपलब्धि, पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला जीती

March 27, 2023

अफगानिस्तान के लिये ऐतिहासिक उपलब्धि, पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला जीती

अफगानिस्तान ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ‘नये लुक’ वाली पाकिस्तान टीम को एक गेंद रहते सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने शीर्ष छह रैंंिकग की एक आईसीसी टीम के खिलाफ श्रृंखला जीती हो। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कम अनुभवी शीर्ष क्रम ने फिर निराश किया। पर उसके लिये इमाद वसीम ने 57 गेंद में नाबाद 64 रन की पारी खेली और कप्तान शादाब खान ने 32 रन बनाकर टीम को छह विकेट पर 130 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

इसके बाद अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज (44 रन) और इब्राहिम जदरान (38 रन) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अहम योगदान किये। नजीबुल्लाह जदरान ने नाबाद 23 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 14 रन बनाकर अपनी टीम को एक गेंद रहते तीन विकेट पर 133 रन बनाकर जीत दिलायी। अफगानिस्तान को अंतिम दो ओवर में 22 रन की दरकार थी। 19वें ओवर में नजीबुल्लाह और नबी ने नसीम शाह पर एक एक छक्का लगाया जिससे इसमें 17 रन बने और पाकिस्तान की उम्मीद भी टूट गयी। अफगानिस्तान ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर छह विकेट की यादगार जीत दर्ज की थी।तीसरा टी20 मैच सोमवार को खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें