Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hockey India ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, देखें लिस्ट

October 11, 2023

Hockey India ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, देखें लिस्ट

नई दिल्लीः हॉकी इंडिया ने बुधवार को झारखंड में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली प्रतिष्ठित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की। भारत ने हाल ही में हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। अब एक नए टूर्नामेंट के लिए तैयार है। सविता टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उप-कप्तान होंगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। फिर, टीम का सामना 28 अक्टूबर को मलेशिया से होगा।

पढ़ें बड़ी खबरें : आलोचना के बाद कांग्रेस के इस बड़े विधायक ने छोड़ा रियलिटी शो Bigg Boss

भारत का तीसरा मैच 30 अक्टूबर को चीन से और 31 अक्टूबर को जापान से होगा। इसके बाद टीम अपना आखिरी पूल मैच 2 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल क्रमश: 4 और 5 नवंबर को खेले जाएंगे। आगामी प्रतियोगिता पर बोलते हुए, मुख्य कोच जेनेक शोपमैन ने कहा, ‘एक टीम के रूप में हमारी गति और हमारे निरंतर सुधार को जारी रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।

‘हमें हांगझोऊ से सीखी गई बातों को अमल में लाने और एक बार फिर खुद को परखने का मौका मिलेगा। झारखंड के रांची में होने वाले टूर्नामेंट के साथ, हम घरेलू प्रशंसकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और एक टीम के रूप में अपनी प्रगति दिखाने के लिए उत्सुक हैं।‘

पढ़ें बड़ी खबरें : रील्स बनाना महिला दरोगा को पड़ा भारी, SP को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

भारतीय टीम:

गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिचू देवी

डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान)

मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति, बलजीत कौर

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया

रिप्लेसमेंट प्लेयर्स: शर्मिला देवी और वैष्णवी विट्ठल फाल्के

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें