Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉकी को देश के दूर-दराज इलाके में जाने के लिए हॉकी इंडिया ने शुरू किया कार्यक्रम

April 21, 2023

हॉकी को देश के दूर-दराज इलाके में जाने के लिए हॉकी इंडिया ने शुरू किया कार्यक्रम

नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया ने देश के सभी जिलों को नियमित कोचिंग कैंप और अंतर-जिला प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में आयोजित पहली हॉकी इंडिया क्षेत्रिय चैंपियनशिप की सफलता के बाद, राष्ट्रीय खेल महासंघ ने सभी सदस्य राज्य इकाइयों से अपने संबंधित जिला संघों के साथ मिलकर काम करने और हॉकी को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए नियमित गतिविधियों की मेजबानी और प्रतिभा तलाश को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

इस पहल का नाम ‘हॉकी इंडिया का अभियान हर घर हो हॉकी की पहचान’ है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा,‘‘ हमने हाल ही में चार क्षेत्र (उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम) में से प्रत्येक में चार अधिकारियों को तैनात किया है ताकि हमारे राज्य और जिला इकाइयों को यह बताया जा सके कि इन टूर्नामेंटों और कोंिचग शिविरों की मेजबानी करना न केवल खेल को विकसित करने के लिए बल्कि एक मजबूत खेल संस्कृति बनाने के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों को पहचान दिलाने के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देते हैं।’’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों में हॉकी स्टिक और बॉल भी बांटे जायेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें