Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hockey India League से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने में मदद मिलेगी: Raghunath

June 27, 2024

Hockey India League से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने में मदद मिलेगी: Raghunath

नई दिल्ली : दिग्गज ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ ने कहा कि आगामी हॉकी इंडिया लीग से उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने में मदद मिलेगी जो भविष्य में राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेल सकते हैं। एचआईएल की भारतीय हॉकी में सात साल बाद वापसी हो रही है जिसमें पुरुष वर्ग में आठ और महिला वर्ग में छह टीम भाग लेंगी।

इसका आयोजन दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 में किया जाएगा। आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार रघुनाथ ने कहा,‘‘यह लीग राष्ट्रीय टीम के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह जैसे खिलाड़ी एचआईएल की ही देन हैं।

यह घरेलू खिलाड़ियों के लिए अपना कौशल दिखाने का अच्छा मंच है। उन्होंने कहा,‘‘कई युवा खिलाड़ियों को यूरोप, स्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें यह समझने का मौका मिलेगा की शीर्ष खिलाड़ी कैसे खेलते हैं तथा खेल को लेकर उनका नजरिया कैसा है और वे किस तरह से तैयारी करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें