Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉकी इंडिया ने जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 41 खिलाड़ियों का चयन किया

January 7, 2024

हॉकी इंडिया ने जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 41 खिलाड़ियों का चयन किया

नयी दिल्ली: हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) परिसर में सोमवार से शुरू होने वाले जूनियर महिला राष्ट्रीय कोंचग शिविर के लिए रविवार को 41 सदस्यीय टीम घोषित की।हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन 2023 में घरेलू चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।एक महीने तक चलने वाले इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कोच तुषार खांडेकर के पास रिपोर्ट करनी होगी। शिविर छह फरवरी को समाप्त होगा।

खांडेकर ने कहा,‘‘खिलाड़ियों का चयन हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप, क्षेत्रीय चैंपियनशिप के अलावा जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप और क्षेत्रीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।’’ उन्होंने कहा,‘‘मेरा शुरू से मानना है कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है। मैं इन नए खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। इन्हें अगले जूनियर विश्व कप को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।’’शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं:गोलकीपर: विद्याश्री वी, अदिति माहेश्वरी, निधि, एंगिल हर्षरानी मज

डिफेंडर: लालथंटलुआंगी, नीरू कुल्लू, ममिता ओरम, थौंजाओजम निरुपमा देवी, ज्योति सह, अंजलि बरवा, पवनप्रीत कौर, पूजा साहू मिडफील्डर: प्रियंका डोगरा, रजनी करकेट्टा, एफ लालबी अक्सियामी, मनीषा, निराली कुजूर, हिना बानो, क्षेत्रमयुम सोनिया देवी, अनिशा साहू, प्रियंका यादव, खैदेम शिलेमा, सुप्रिया कुजूर, जयसिकदीप कौर, बिनिमा धान, हुदा खान, साक्षी राणा फॉरवर्ड: सोनम , संजना होरो, देचम्मा पीजी, इशिका, हिमांशी शरद गवांडे, कनिका सिवाच, निशा मज, यमुन्ना, गीता यादव, गुरमेल कौर, लालरिनपुई, मुनमुनी दास, अश्विनी पंजाब कोलेकर, सुनेलिता टोप्पो।स्टैंडबाय: लखीमोनी मजुवार (गोलकीपर), ममतेश्वरी लहरे (डिफेंडर), सेजल (फॉरवर्ड)।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें