Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला और पुरुष वेस्ट जोन चैंपियनशिप का खिताब मध्य प्रदेश को

October 16, 2023

हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला और पुरुष वेस्ट जोन चैंपियनशिप का खिताब मध्य प्रदेश को

छत्तीसगढ़: मध्य प्रदेश ने पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में सोमवार को संपन्न चैंपियनशिप में हॉकी मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 3-1 से हरा कर सब जूनियर महिला वर्ग का खिताब जीता। हॉकी महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर पुरुष वर्ग में हॉकी मध्य प्रदेश ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 8-1 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी तीसरे स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें