Site icon Dainik Savera Times

होंडा मोटरसाइकिल ने 2023 अंतरराष्ट्रीय रेसिंग चैम्पियनशिप के लिये टीम का किया ऐलान

गुरूग्राम : युवा कविन समर किंटल और मोहसिन पराम्बन एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के एपी 250 वर्ग में भाग लेंगे जिन्हें होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने 2023 सत्र के लिये अंतरराष्ट्रीय रेसिंग टीम में शामिल किया है। भारत के चार नये राइडर एशिया के सर्वश्रेष्ठ राइडरों का सामना एआरसीसी और थाईलैंड टैलेंट कप में करेंगे। टीम ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि समर और मोहसिन के अलावा रहीश खत्री और श्याम सुंदर भी भारतीय टीम में हैं जो थाईलैंड टैलेंट कप खेलेंगे।

 

Exit mobile version