14 जनवरी को शुरू हुए 15 दिवसीय टूर्नामेंट का यह पहला चैम्पियनशिप फाइनल था। सेह सु वेई के पास यहां दूसरा खिताब जीतने का भी मौका होगा,
वह रविवार को एलिसे मर्टन्स के साथ मेलबर्न पार्क में महिला युगल फाइनल में भी खेलेंगी। मिश्रित युगल खिताब उनका सातवां मेजर युगल खिताब है जिसमें विम्बलडन में चार महिला युगल ट्राफियां शामिल हैं।

