Site icon Dainik Savera Times

शंघाई मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचे ह्यूबर्ट हुरकाज

शंघाई: ह्यूबर्ट हुरकाज ने झांग झिझेन को 7-6(6), 4-6, 7-6(4) से हराकर टेनिस के शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।हुरकाज का अगला मुकाबला हंगरी के फबियन से होगा, जिन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड को 7-6 (3), 3-6, 6-4 से हराया।

फैबियन ने मैच के बाद कहा, ‘मैच खत्म करना कभी आसान नहीं होता। वह शीर्ष 10 खिलाड़ी में हैं और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। मैं मैच जीतकर बहुत खुश हूं।‘संयुक्त राज्य अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को पर 7-5, 7-6 (6) से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

कोर्डा ने कहा, ‘जिस तरह से मैंने टाईब्रेक में खेला उससे मैं बहुत खुश हूं। जब वह कुछ मिनी-ब्रेक में था तो मैं शांत रहा और कुल मिलाकर मैंने जिस तरह से खेला उससे मैं खुश हूं।‘अंतिम आठ में कोर्डा का मुकाबला अपने हमवतन बेन शेल्टन से होगा।शेल्टन ने अपना 21वां जन्मदिन इटली के छठी वरीयता प्राप्त जानिक सिनर को 2-6, 6-3, 7-6 (5) से हराकर मास्टर्स 1000 इवेंट में अपनी पहली क्वार्टरफाइनल में जगह बनाकर मनाया।

Exit mobile version