Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक शूज की कीमत 9,230 रुपये, 24 घंटे में बिक गए इतने लाख जोड़े… विराट कोहली के One8 जूतों का जबरदस्त क्रेज

June 24, 2026

एक शूज की कीमत 9,230 रुपये, 24 घंटे में बिक गए इतने लाख जोड़े… विराट कोहली के One8 जूतों का जबरदस्त क्रेज

Virat Kohli brand One8: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के ब्रांड One8 के नए जूतों को लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। लॉन्च के बाद से ही इन जूतों की मांग इतनी बढ़ गई कि महज 24 घंटे के भीतर करीब डेढ़ लाख जोड़ी जूते बिकने की खबरें सामने आई हैं। इसके साथ ही ब्रांड की बिक्री और लोकप्रियता दोनों में बड़ी तेजी देखने को मिली है।

शोरूम में उमड़ी भीड़

दिल्ली समेत कई बड़े शहरों के शोरूम में One8 जूतों को खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। सोशल मीडिया पर भी इन जूतों की खूब चर्चा हो रही है। कई लोग जूते खरीदने के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि उन्होंने भी विराट के ब्रांड का जूता खरीद लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे वीडियो में शोरूम के बाहर लंबी कतारें और खरीदारी के लिए उमड़े लोगों का उत्साह साफ देखा जा सकता है। कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में यह भी लिख रहे हैं, “खरीद नहीं सकते, कोई गिफ्ट ही कर दो!”

कीमत ने भी खींचा ध्यान

One8 ब्रांड के इन जूतों की कीमत 9,230 रुपये रखी गई है। बताया जा रहा है कि यह कीमत विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में बनाए गए रनों के आंकड़े से प्रेरित है। इसी वजह से यह कीमत भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

कैसे शुरू हुआ One8 ब्रांड?

विराट कोहली पहले स्पोर्ट्स ब्रांड Puma के साथ जुड़े हुए थे। उस दौरान One8 नाम से कपड़ों, जूतों और अन्य स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स की एक पूरी रेंज बाजार में उतारी गई थी। बाद में विराट ने अपने ब्रांड को और विस्तार देने का फैसला किया और स्वतंत्र रूप से One8 के तहत नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बड़े ऑफर भी मिले, लेकिन उन्होंने अपने विजन के अनुसार अलग साझेदारी के साथ आगे बढ़ना चुना।

24 घंटे में करोड़ों की बिक्री

खबरों के अनुसार, One8 ब्रांड के जूतों को लॉन्च के पहले 24 घंटों में ही शानदार प्रतिक्रिया मिली और बिक्री का आंकड़ा तेजी से बढ़ा। बताया जा रहा है कि इस दौरान ब्रांड ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया, जिससे यह लॉन्च चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। विराट कोहली की लोकप्रियता और उनके फैंस का भरोसा One8 ब्रांड की सफलता में बड़ी भूमिका निभा रहा है। यही वजह है कि जूतों की यह नई रेंज बाजार में आते ही ट्रेंड करने लगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें