Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हैड को IPL में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

March 18, 2024

हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हैड को IPL में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

हैदराबाद: आस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हैड ने उम्मीद जताई है कि आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। हैड सनराइजर्स की टीम के अभ्यास शिविर से जुड़ गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के रविवार को एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में हैड ने कहा, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। वापसी करके अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि मेरे लिए यह सत्र अच्छा होगा। टीम अच्छी लग रही है। उम्मीद है कि मैं टीम के लिए अपना योगदान दूंगा। मैं खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने को लेकर रोमांचित हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें