Site icon Dainik Savera Times

बैटिंग ट्रैक पर हार के सिलसिले को रोकने के इरादे से मैदान में उतरेगी हैदराबाद

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रविवार को खेले जाने वाले अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) अपनी हार के सिलसिले को रोकने के लिए रविवार को गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ अपने शानदार घरेलू रिकॉर्ड पर भरोसा करेगी।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने यहां अपने पिछले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है मगर मौजूदा सत्र में लगातार तीन हार के बाद टीम वापसी करने के लिए घरेलू परिस्थितियों और प्रशंसकों के समर्थन का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: बदलते मौसम में बढ़ा संक्रमण का खतरा, अपनाएं आसान बचाव उपाय

Exit mobile version