Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लखनऊ के खिलाफ मार्कराम की अगुवाई में नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगा हैदराबाद

April 6, 2023

लखनऊ के खिलाफ मार्कराम की अगुवाई में नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगा हैदराबाद

लखनऊ: पहले मैच में करारी हार झेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नए कप्तान एडन मार्कराम सहित दक्षिण अफ्रीका के अपने खिलाड़ियों की वापसी के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में नए सिरे से शुरुआत करने के लिए उतरेगी।मार्कराम की अनुपस्थिति में पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में सनराइजर्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन अब अपने कप्तान सहित मार्को जॉनसेन और हेनरिक क्लासेन के टीम से जुड़ने से उसे मजबूती मिली है।

सनराइजर्स 2021 में अंतिम और पिछले साल 10 टीमों के बीच आठवें स्थान पर रहा था। इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उसका दारोमदार मार्कराम के नेतृत्व कौशल पर टिका है।लेकिन पहले मैच में उसने निराशाजनक प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पावर प्ले में ही एक विकेट पर 85 रन बना दिए थे और फिर पांच विकेट पर 203 रन के स्कोर का बचाव करते हुए पहले छह ओवरों में दो विकेट पर केवल 30 रन दिए थे।ब्रायन लारा की कोंिचग वाली सनराइजर्स को अब विशेषकर पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मार्कराम के आने से उसकी बल्लेबाजी मजबूत हुई है जबकि जॉनसेन उसकी गेंदबाजी को पैनापन दे सकते हैं।

पिछले मैच में टी नटराजन को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। अफगानिस्तान के फजलहक फारुकी ने दो विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्होंने 41 रन दिए। भूवनेश्वर कुमार अनुभवी होने के बावजूद प्रभावित नहीं कर पाए जबकि उमरान मलिक महंगे साबित हुए।स्पिन वि•ााग में वांिशगटन सुंदर और आदिल राशिद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। सनराइजर्स को अगर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाना है तो इन दोनों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।बल्लेबाजी में मयंक अग्रवाल को छोड़कर दो अन्य भारतीय अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए जो सनराइजर्स के लिए चिंता का विषय होगा।

जहां तक लखनऊ का सवाल है तो उसके लिए कप्तान केएल राहुल की फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। काइल मायर्स ने हालांकि पहले दोनों मैचों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश करके अर्धशतक जड़े थे।गेंदबाजों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने अभी तक लखनऊ की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है। अगर वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखते हैं तो सनराइजर्स के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

टीम इस प्रकार हैं : सनराइजर्स हैदराबाद: एडन मार्कराम (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, अ•िाषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत ंिसह, हैरी ब्रूक, मयंक डागर, फजलहक फारूकी, अकील होसेन, कार्तिक त्यागी, हेनरिक क्लासेन, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, नीतीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, आदिल राशिद, संवीर, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, वांिशगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, मार्को जॉनसेन।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें