Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने में सबसे अधिक सहज हूं: KL Rahul

March 14, 2025

शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने में सबसे अधिक सहज हूं: KL Rahul

नई दिल्ली: केएल राहुल बल्लेबाजी क्रम में निचले स्थान पर खेलने के बावजूद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर उन्हें विकल्प दिया जाए तो यह स्टाइलिश विकेटकीपर-बल्लेबाज शीर्ष क्रम में खेलने पर सबसे अधिक सहज होंगे। राहुल आमतौर पर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें एक स्थान नीचे धकेल दिया गया था। उन्होंने दुबई में पांच पारियों में 174 रन बनाए। इस नई चुनौती के लिए उनकी तैयारी और अपने खेल पर काम करते रहने के समर्पण से राहुल सफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘मैं शीर्ष क्रम में खेलते हुए बड़ा हुआ हूं। 11 साल की उम्र में मेंगलोर में अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच से लेकर भारत के लिए खेलने के शुरुआती दिनों तक और अपने करियर के अधिकांश समय तक मैं शीर्ष क्रम का बल्लेबाज रहा हूं। यह वह स्थान है जिसमें मैं सबसे अधिक सहज हूं और जो मुझे सबसे अधिक स्वाभाविक लगता है।’ उन्होंने ‘जियो हॉटस्टार’ से बातचीत के दौरान कहा, ‘जब आप ‘टीम खेल’ खेलते हैं तो आपको हमेशा यह चुनने का मौका नहीं मिलता कि आप क्या चाहते हैं। आपको लचीला होना चाहिए और टीम की जरूरतों के हिसाब से खुद को ढालने के लिए तैयार रहना चाहिए।

पिछले कुछ वर्षों में मैंने इसे अपनाना और जो भी भूमिका मुझे सौंपी जाती है, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना सीखा है।’ राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व कर चुके हैं, उन्होंने कथित तौर पर आगामी आईपीएल में अपनी नयी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने का मौका ठुकरा दिया है।

ये भी पढ़ें :- जम्मू कश्मीर के 4,704 तीर्थयात्री हज के लिए होंगे रवाना, 18 मई से शुरू होगी उड़ानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें