Site icon Dainik Savera Times

पिछले कुछ दिनों से सपनों में जी रहा हूं : Jasprit Bumrah

नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों के टी-20 विश्व कप का चैंपियन बनने के बाद स्वदेश में मिले शानदार स्वागत के लिए आभार व्यक्त करने की कड़ी में गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से सपनों में जी रहे हैं। 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अमरीका और वैस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टूर्नामैंट में 15 विकेट लिए। बुमराह ने टी20 विश्व कप में भारत की 17 साल बाद खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें टूर्नामैंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बुमराह ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैं पिछले कुछ दिनों से बहुत आभारी हूं। मैं सपनों में जी रहा हूं और इसने मुझे खुशी और कृतज्ञता से भर दिया है।’ इस तेज गेंदबाज ने इसके साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें स्वदेश लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नाश्ते और मुंबई में लाखों प्रशंसकों के साथ विजय परेड के अंश शामिल हैं।

Exit mobile version