Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं चाहता हूं कि रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप 2024 टीम का हिस्सा बनें: आकाश

October 17, 2023

मैं चाहता हूं कि रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप 2024 टीम का हिस्सा बनें: आकाश

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज रिंकू सिंह को टी-20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की बात कही है। आईपीएल 2023 के दौरान गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्के लगाने के बाद रिंकू सुर्खियों में आ गए। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 14 मैचों में 474 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था । जियो सिनेमा के शो आकाशवाणी में बोलते हुए चोपड़ा ने 5 खिलाड़ियों को चुना जिनके प्रदर्शन पर वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बारीकी से नजर रखेंगे और रिंकू का नाम सूची में शीर्ष पर था। चोपड़ा ने कहा, ‘हर किसी ने रिंकू सिंह को खेलते हुए देखा है और सब जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं। मैं उन्हें टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा बनते देखना चाहता हूं। उन्होंने एशियाई खेलों में अच्छी पारी खेली थी। उससे पहले, उन्होंने यूपी टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए, उन्हें मौका मिलना चाहिए।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें