Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं बल्लेबाजी और विकेटकींपिंग दोनों भूमिकाओं के लिए तैयार था: राहुल

September 13, 2023

मैं बल्लेबाजी और विकेटकींपिंग दोनों भूमिकाओं के लिए तैयार था: राहुल

 

कोलंबो: चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले केएल राहुल ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम के अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद थी तथा वह बल्लेबाज और विकेटकीपर की भूमिकाओं को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। राहुल ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार के मैच में वापसी की और नाबाद 111 रन बनाए। यह मार्च के बाद भारत की तरफ से उनका पहला मैच था।

इसके बाद उन्होंने विकेटकीपर का जिम्मा भी संभाला। श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच में भी उन्होंने दोनों भूमिकाएं बखूबी निभाई। राहुल ने भारत की श्रीलंका के खिलाफ 41 रन की जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ मैं पिछले दो मैचों में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। शुरू में मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन कुछ गेंदों का सामना करने के बाद मैं अच्छा महसूस करने लगा था।

राहुल ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन के दौरान कड़ी मेहनत की थी जिससे उन्हें सफल वापसी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा,‘‘ मैं सोच रहा था कि मुझे अंतिम एकादश में जगह मिल जाएगी और मैंने उसी तरह से तैयारी की थी। मुझे पूरा विश्वास था कि मैं टीम की तरफ से अपनी भूमिकाओं को अच्छी तरह से निभा सकता हूं।इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को टीम प्रबंधन ने स्पष्ट तौर पर बता दिया था कि उन्हें मध्यक्रम के बल्लेबाज के साथ ही विकेटकीपर की भूमिका भी निभानी होगी।

राहुल ने कहा,‘‘ टीम प्रबंधन ने मुझे मेरी भूमिकाओं के बारे में बता दिया था कि मुझे मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी होगी और विकेटकीपर की भूमिका भी निभानी होगी। राहुल ने कहा कि टीम प्रबंधन के स्पष्ट संदेश के बाद उन्होंने एनसीए में विकेटकींपिंग का भी पर्याप्त अभ्यास किया था। उन्होंने कहा,‘‘ मैं पिछले दो वर्षों से विकेटकीपर की भूमिका निभा रहा हूं। इसलिए मेरे लिए यह नई चीज नहीं है।

मैंने 2019 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटकींपिंग शुरू की थी जब ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। एनसीए में कोच के साथ मैंने अपनी विकेटकीं पर भी काम किया था।उम्मीद है कि मैं अपनी दोनों भूमिकाओं को अच्छी तरह से निभाता रहूंगा। राहुल ने इस साल वनडे में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले कुलदीप यादव की प्रशंसा भी की जिन्होंने अपनी तकनीक में कुछ बदलाव के बाद बेहतर गेंदबाज के रूप में वापसी की है।

राहुल ने कहा,‘‘ मैं वास्तव में उसकी गेंदबाजी का पूरा आनंद ले रहा हूं। उसने अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलाव किए हैं जिससे उसको अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। हम खेल के बीच में बल्लेबाज को आउट करने की रणनीति को लेकर बात करते रहते हैं। पिछले दोनों मैचों में उसकी लय भी शानदार थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें