Site icon Dainik Savera Times

मैं शादाब को टीम में भी नहीं रखूंगा, कप्तानी तो दूर की बात : शाहिद अफरीदी

नई दिल्ली: टी-20 वल्र्ड कप में पाकिस्तान ने अपने फैंस को निराश किया है। टी-20 वल्र्ड कप के सुपर 8 से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने से टीम की लीडरशिप पर नई बहस शुरू हो गई है। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कप्तानी में बदलाव की अटकलों के बीच ऑलराऊंडर शादाब खान की कड़ी आलोचना की है। ऐसे में मौजूदा टी20 कप्तान सलमान अली आगा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर बोर्ड लीडरशिप में बदलाव करता है तो शादाब और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी उनके संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं, हालांकि अफरीदी ने स्पष्ट कर दिया कि वह शादाब को समाधान का हिस्सा नहीं मानते। एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के महान खिलाड़ी ने कहा, ‘उनके प्रदर्शन को देखते हुए, मैं उन्हें टीम में भी नहीं रखूंगा, कप्तानी सौंपना तो दूर की बात है।’

Exit mobile version