Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC चेयरमैन Jay Shah ने क्रिकेट को ‘अभूतपूर्व ऊंचाइयों’ पर ले जाने का लिया संकल्प

December 5, 2024

ICC चेयरमैन Jay Shah ने क्रिकेट को ‘अभूतपूर्व ऊंचाइयों’ पर ले जाने का लिया संकल्प

दुबई: आईसीसी के नवनियुक्त चेयरमैन जय शाह ने खेल की वैश्विक संचालन संस्था के प्रमुख के तौर पर इसके मुख्यालय का पहली बार दौरा करने के बाद क्रिकेट को ‘अभूतपूर्व ऊंचाइयों’ पर ले जाने का संकल्प लिया। अगस्त में निíवरोध चुने गए 36 वर्षीय शाह आईसीसी चेयरमैन बनने वाले सबसे युवा और 5वें भारतीय हैं। उनका कार्यकाल एक दिसंबर से शुरू हुआ। शाह ने चेयरमैन के तौर पर पहली बार दुबई में आईसीसी मुख्यालय का दौरा किया और इसे प्रेरणादायक बताया। आईसीसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में शाह ने कहा, ‘मैंने जो देखा उससे मैं उत्साहित हूं लेकिन मैं मानता हूं कि यह तो बस शुरुआत है।’ उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत अब शुरू हो गई है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।’ शाह ने क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें