Site icon Dainik Savera Times

ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्राॅफी में 23 फरवरी को आमने सामने होंगी भारत और पाकिस्तान

दुबई: अगले वर्ष 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया है और टूर्नामेंट में भारत तथा पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जायेगा।

आईसीसी के आज यहां जारी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम के अनुसार भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बंगलादेश के साथ दुबई होगा है। वहीं टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का किया स्वागत

Exit mobile version