Site icon Dainik Savera Times

ICC ने भारत, वैस्ट इंडीज पर धीमी ओवर गति के लिए लगाया जुर्माना

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यू चंडीगढ़ में तीसरे वन डे के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत और वैस्ट इंडीज पर जुर्माना लगाया। भारत पर जहां मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, वहीं वैस्ट इंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा, जिसमें दोनों टीम को निर्धारित ओवर गति से क्रमशः 4 और 2 ओवर कम पाया गया।

मैच रैफरी प्रकाश भट्ट ने मैच के बाद यह जुर्माना लगाया। आईसीसी ने कहा, दोनों कप्तानों ने अपराध स्वीकार कर लिए और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी। ये आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे।

Exit mobile version