Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्लीन स्वीप के बाद ICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, 11 डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स भी काटे

September 15, 2026

क्लीन स्वीप के बाद ICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, 11 डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स भी काटे

नई दिल्ली: इंगलैंड के खिलाफ एजबेस्टन में हुए तीसरे टैस्ट में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण पाकिस्तान को दोहरी सजा मिली है। इसके चलते टीम को वर्ल्ड टैस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में नुक्सान हुआ है और उनका जीत प्रतिशत घटकर 10 प्रतिशत से भी नीचे पहुंच गया है।

आईसीसी ने बताया कि बर्मिंघम में इंगलैंड से 8 विकेट से हार के दौरान, समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी लक्ष्य से 11 ओवर कम होने के कारण पाकिस्तान पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके 11 डब्ल्यूटीसी प्वाइंट भी काट लिए गए हैं। पाकिस्तान टीम को ऑन-फील्ड अंपायर पॉल राइफेल, क्रिस गैफनी, तीसरे अंपायर अल्लाहउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन ने दोषी पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें