Site icon Dainik Savera Times

वर्ल्ड कप के बीच जारी हुई ICC रैंकिंग, स्मृति मंधाना ने फिर मारी बाजी, कई नए चेहरे उभरे

ICC ranking 2025

ICC ranking 2025

 

ICC rankings released amid World Cup, Smriti Mandhana wins again, many new faces emerge

ICC rankings released amid World Cup, Smriti Mandhana wins again, many new faces emerge

ICC ranking 2025 : भारत और श्रीलंका की मेजबानी में चल रहे ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के शुरूआती सप्ताह में ही कई खिलाड़ियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। इसी बीच, ICC ने महिला ODI क्रिकेटर की ताज़ा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर से शीर्ष स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

मंधाना का दबदबा जारी
स्मृति मंधाना फिलहाल महिला ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज हैं और उनके स्कोर के साथ बाकी खिलाड़ियों से उनकी बढ़त साफ नजर आ रही है। वह इस बार भी भारतीय टीम की इकलौती खिलाड़ी हैं जो शीर्ष 10 में शामिल हैं। मंधाना ने पिछले मैचों में अपने आक्रामक बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मजबूती दी है, जिससे उनकी रेटिंग में कोई कमी नहीं आई।

अन्य खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है:

ताजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका): न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर दो पायदान ऊपर उड़ीं और चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

एश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया): पहले मैच में शतक लगाकर सात पायदान की छलांग लगाई और पांचवें स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की।

सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड): सात स्थान की बढ़त के साथ आठवें नंबर पर पहुंची हैं।

सिदरा अमीन (पाकिस्तान): तीन पायदान ऊपर उठकर संयुक्त 10वें स्थान पर आई हैं।

गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हलचल
महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मरिजाने कैप (5वें) और ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग (7वें) को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। वहीं, भारत की अनुभवी गेंदबाज दीप्ति शर्मा (6वें) और हैली मैथ्यूज (8वें) को एक-एक स्थान की गिरावट का सामना करना पड़ा है।

ऑलराउंडर्स में गार्डनर का जलवा
ऑस्ट्रेलिया की एश गार्डनर ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में अब भी शीर्ष पर हैं और उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल किया है। उनकी साथी खिलाड़ी किम गार्थ ने चार स्थान की उछाल लगाकर 18वें स्थान पर कब्जा जमाया है, जबकि सोफी डिवाइन ने बल्लेबाजी के दम पर एक स्थान की प्रगति करते हुए नौवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

 

Exit mobile version