Site icon Dainik Savera Times

भारत फिर बना T20 का बादशाह, दूसरे मैच में जीत के साथ हासिल किया पहला स्थान

ICC T20I Team Rankings

ICC T20I Team Rankings

ICC T20I Team Rankings: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारत ने इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अनुसार, दूसरे टी20 में मिली जीत के साथ ही टी20 में नंबर एक का ताज फिर से भारतीय टीम ने हासिल कर लिया है। इंग्लैंड अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 सीरीज हारने के बाद नंबर एक की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। हरारे के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

ये भी पढ़ें- इन राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी का अलर्ट, बिजली गिरने की भी आशंका

 

भारतीय बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन
हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद आउट हुए। 29 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम की पारी को ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। ईशान बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।

ये भी पढ़ें-

सीरीज में अजेय बढ़त
वहीं, तिलक वर्मा ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रिंकू सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो तदीवानाशे मारुमनी ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि प्रिंस यादव ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Exit mobile version