Site icon Dainik Savera Times

ICC Test Ranking: टेस्ट रैंकिंग में भारत को पछाड़ ऑस्ट्रेलिया पहुंची टॉप पर

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वार्षिक टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को पछाड़ कर शीर्ष पर पहुंच गई है। हालांकि भारत ने एकदिवसीय और टी-20 में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

ताजा अपडेट में इस चक्र में मई 2021 के बाद खेले गए मैचों को ही रैंकिंग तय करने का आधार बनाया गया है। रैंकिंग को निर्धारित किए जाने के दौरान दिसंबर 2020-जनवरी 2021 के दौरान भारत की ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से सीरीज जीत की गिनती नहीं की गई है।

Exit mobile version