Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC Womens World Cup 2025: 5 अक्तूबर को कोलंबो में भारत की पाक से होगी टक्कर

June 16, 2025

ICC Womens World Cup 2025: 5 अक्तूबर को कोलंबो में भारत की पाक से होगी टक्कर

दुबई : भारत और पाकिस्तान की टीमें महिला वनडे विश्व कप मैच 5 अक्तूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तटस्थ स्थल पर एक-दूसरे का सामना करेंगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार इस विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की। इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी और उसके बाद के मैचों के लिए स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार कोलंबो को तटस्थ स्थल के रूप में जोड़ा गया है। भारत ने तब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्र करने से मना कर दिया था। भारत हालांकि अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को बेंगलुरू में श्रीलंका के खिलाफ करेगा।

टीम 26 अक्तूबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बंगलादेश का सामना भी करेगी। इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद इस स्थल के मैचों की मेजबानी के अधिकार खोने की अफवाहों का खंडन हो गया। भारत के अन्य मैच 9 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में होंगे। टीम 19 अक्तूबर को इंदौर में इंगलैंड से भिड़ेगी और फिर 23 अक्तूबर को गुवाहाटी में उसके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामैंट का गत विजेता है जबकि भारत अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें