Site icon Dainik Savera Times

ICC World Cup 2023, ENG vs BAN, 7th Match: इंग्लैंड की विश्व कप में पहली जीत, बांग्लादेश को 137 रन से हराया; रीस टॉप्ली ने झटकाए चार विकेट

ICC World Cup 2023, ENG vs BAN, 7th Match: वनडे विश्व कप के सातवें मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हरा दिया। उसकी विश्व कप के मौजूदा संस्करण में यह पहली जीत है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बांग्लादेश को पहली हार मिली है। उसने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 364 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराकर विश्व कप के मौजूदा संस्करण में पहली जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उसके दो अंक हो गए। वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं, बड़ी हार के कारण बांग्लादेश की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। उसके भी दो मैच में दो अंक हैं। इंग्लैंड ने इस मैच में बड़ा बदलाव करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को टीम में शामिल किया। उसने मोईन अली को बाहर किया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का यह फैसला सही साबित हुआ। टॉप्ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। उन्होंने इंग्लैंड को शुरुआती ओवरों में सफलता दिलाई। इसका फायदा टीम को हुआ और इंग्लैंड ने 137 रन से बड़ी जीत हासिल की।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 364 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम अब जीत की पटरी पर लौट आई है। वहीं, बांग्लादेश को पहली हार मिली है। उसने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था।


Playing 11 of both teams:-

England : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली।

Bangladesh : तंजिद हसन, लिटन दास, नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहिद हृदॉय, महेदी हसन, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।


ENG 364/9 (50)  England won by 137 runs

BAN 227 (48.2)

PLAYER OF THE MATCH = Dawid Malan

 

 

 

Exit mobile version