Site icon Dainik Savera Times

ICC World Cup 2023: हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया: लेथम

 

चेन्नई: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने गुरुवार को आईसीसी विश्व कप 2023 के 16वें मुकाबले में अफगानिस्तान पर मिली 149 रनों की जीत पर कहा कि विश्व कप में हमारी शुरुआत जबर्दस्त रही है और यहां भी हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेथम ने कहा विश्वकप में हमारी शुरुआत जबर्दस्त रही है और यह एक और बेहतरीन प्रदर्शन था।

हां हम कुछ पलों के लिए दबाव में थे, लेकिन हमारे गेंदबाज़ों ने जब भी विकेट की ज़रूरत थी, विकेट निकाले। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाज़ी की। ग्लेन की पारी महत्वपूर्ण थी। सैंटनर ने हरफ़नमौला प्रदर्शन किया। अब हमें भारत और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है और उम्मीद है कि हम यह मोमेंटम बनाए रखेंगे।

Exit mobile version