वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हरा दिया है। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है और सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 382 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 233 रन ही बना पाया और मैच 149 रन से हार गया।
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराया:-
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की चौथी जीत है। इस मैच में जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 382 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन ही बना पाई और मैच 149 रन से हार गई। बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह रियाद ने 111 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आ सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 174 और हेनरिक क्लासेन ने 90 रन बनाए। कप्तान मार्करम ने 60 रन का योगदान दिया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।
RSA 382/5 (50) South Africa won by 149 runs
BAN 233 (46.4)

